मनोहरथाना: खाखरा लोधान में 30 वर्षीय मानसिक रोगी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
खाखरा लोधान निवासी भगवान दास लोधा सुबह घर से नदी पर जाने की कह कर गया था । नदी के किनारे शमशान के पास नीम के पेड़ पर रस्सी पर फंदे से लटका हुआ मिला । भाई ने बताया कि युवक मानसिक रोगी है । उसका इलाज चल रहा था। प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। शव का पीए कराया गया।