गोपालगंज: कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत: 2434 मामलों का निपटारा, आपसी सुलह से हुए समझौते
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2434 मामलों का हुआ निष्पादन - 28 पीठों में आपसी सुलह-समझौते से हुआ वादों का निपटारा - बैंक के 907 मामलों में 4.32 करोड़ का सेटलमेंट व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सुलह व समझौते के आधार पर 2434 मामलों का निष्पादन किया गया।