अजमेर: अजमेर में पानी की मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन कर पीने के पानी से खेतों में सिंचाई करने का मामला सामने आया
Ajmer, Ajmer | Apr 14, 2026 अजमेर में पानी की मुख्य मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन कर पीने के पानी से खेतों में सिंचाई करने का मामला सामने आया है। जल संसाधन विभाग की जेईन ने माखुपुरा में एक अवैध कनेक्शन पकड़ा। यहां टैंक बनाकर पानी का स्टोरेज किया जा रहा था। एईएन की ओर से सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।