चैनपुर: बकरीद को लेकर चैनपुर थाना में हाई अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील
Chainpur, Gumla | May 22, 2026 आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार शाम छह बजे चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्रीमती श्रुति ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों