दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, पुलिस को रात 3:52 बजे कॉल मिली कि एक महिला ने अपने पति का गला दबा दिया है और तुरंत मदद चाहिए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई थी और करीब 2 किलोमीटर दूर एक गुरुद्वारे में जाकर छिप गई। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार करने की बात कही। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। मृतक जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
.
.
.
.
#Delhi
#Jagatpuri
#CrimeNews
#DelhiPolice
#BreakingNews