खंडवा नगर: पट्टे मिलने के बाद भी टूटेंगे घर? रेलवे नोटिस से कब्रिस्तान मोहल्ला भड़का, कांग्रेस-मुस्लिम समाज मैदान में
खंडवा | वार्ड नंबर 10 के कब्रिस्तान मोहल्ला में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जा रहे है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को बार-बार नोटिस देकर भीषण गर्मी में परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिन मकानों के पट्टे पहले ही जारी हो चुके हैं, उन्हें भी तोड़ने की तैयारी अन्यायपूर्ण है।