जैसीनगर: ग्राम सागोनी पुरैना में थ्रेसिंग के लिए रखी 7 एकड़ गेहूं की फसल में लगी भीषण आग
जैसीनगर तहसील के ग्राम सागोनी पुरैना में कटी हुई करीब 7 एकड़ गेहूं की फसल में शुक्रवार दोपहर 1 बजे अचानक आग लग गई। फसल थ्रेसिंग के लिए एक जगह रखी थी, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग फैल गई। फायर ब्रिगेड पहुंचने तक लाखों का नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।