गोरखपुर: विश्वविद्यालय में बीटेक छात्रों का हंगामा, 3 दिन पहले एक छात्र ने लगाई थी फांसी, 'वी वांट जस्टिस' के लगे नारे
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के ब्वॉयज हॉस्टल में बीटेक छात्र के सुसाइड के बाद शनिवार को छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा शुरू कर दिया।इस दौरान सभी छात्रों ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाए।बताते चलें कि गुरुवार की सुबह हॉस्टल के कमरे में बीटेक छात्र का पंखे में फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला था।छात्र के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला।जिसमे उसने अपनी बात लिखी