रफीगंज: रफीगंज के अंकित चंद्रवंशी भोजपुरी में मचा रहे हैं धमाल फिर वायरल
रफीगंज के उभरते भोजपुरी कलाकार अंकित चंद्रवंशी इन दिनों अपने गानों और शानदार परफॉर्मेंस से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनके गाने तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इलाके के लोग भी काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। रविवार रात्रि 9 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि रफीगंज जैसे छोटे शहर से निकलकर भोजपुरी जगत में पहचान बनाना बड़ी उपलब्धि है।