Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

युवा किक्रेट क्लब चिलहर द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में महदह को हरा बैरी ने 49 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। #viral...

Buxar, Buxar | Jun 1, 2026

MORE NEWS

स्कूल में भिड़े प्रधानाध्यापक और शिक्षक! बक्सर का VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित बी उच्च विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच गाली-गलौज और मारपीट दिखाई दे रही है. घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

#Buxar #BuxarTopNews #Bihar #BiharNews #ViralVideo School Teacher Education BreakingNews Brahmpur HindiNews NewsUpdate Reels Trending ViralReel

स्कूल में भिड़े प्रधानाध्यापक और शिक्षक! बक्सर का VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित बी उच्च विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रधानाध्यापक और शिक्षक के बीच गाली-गलौज और मारपीट दिखाई दे रही है. घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है. #Buxar #BuxarTopNews #Bihar #BiharNews #ViralVideo School Teacher Education BreakingNews Brahmpur HindiNews NewsUpdate Reels Trending ViralReel

Buxar, Buxar | Jul 13, 2026

समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 13 जुलाई 2026

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

जिले के महत्वपूर्ण बैठक में अंचल अधिकारी इटाढ़ी अनुपस्थित पाए गए। संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर संबंधित सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया। साथ ही जिन पदाधिकारी  का सहयोग पोर्टल पर लंबित मामले हैं उसको प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

बक्सर नगर परिषद अंतर्गत गोलंबर के पास नाला एवं सड़क के निर्माण के संबंध में अपने विभाग से समन्वय कर कार्य करने का निर्देश NHAI को दिया गया।

शिक्षा विभाग अंतर्गत गुरुकुल विद्यापीठ के निर्माण के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा से समन्वय कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर को बस उपलब्ध कराने एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्धारित मार्ग पर उक्त वाहनों के संचालन हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। 

डिग्री कॉलेज के उद्घाटन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को दिया गया। 

स्टूडेंट एनरोलमेंट में छात्राओं की संख्या में प्रगति काफी कम पाई गई। निर्देश दिया गया कि छात्राओं की संख्या में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे। 

सभी पीएम श्री विद्यालयों का जिला स्तरीय पदाधिकारी से निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया तथा उक्त विद्यालयों में शिक्षक/अभिभावक के साथ नियमित रूप से बैठक कराने एवं माह के अंतिम शनिवार को होने वाले शिक्षक/अभिभावक बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी को उपस्थित रहकर फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया एवं विद्यालय का निरीक्षण कर कम से कम एक क्लास अटेंड करने के साथ छात्र-छात्राओं के साथ वार्ता करने का भी निर्देश दिया गया। 

अपार पोर्टल में सभी छात्र-छात्राओं का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया।

भूमिहीन विद्यालयों के संबंध में सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोई इच्छुक रैयतधारी भूमि विद्यालय हेतु दान करना चाहते हैं तो इस संबंध में समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। 

क्षमता संवर्धन एवं प्रतियोगिता प्रति स्पर्धा के विकास हेतु प्रत्येक विद्यालय में खेल संवाद कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, पेंटिंग इत्यादि कार्यक्रम कराने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर ई-मापी के मामलों को निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही संवेदना, सम्मान एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ आमजनों के समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers Samrat Choudhary Buxar Police

समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 13 जुलाई 2026 आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। जिले के महत्वपूर्ण बैठक में अंचल अधिकारी इटाढ़ी अनुपस्थित पाए गए। संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर संबंधित सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया। साथ ही जिन पदाधिकारी का सहयोग पोर्टल पर लंबित मामले हैं उसको प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बक्सर नगर परिषद अंतर्गत गोलंबर के पास नाला एवं सड़क के निर्माण के संबंध में अपने विभाग से समन्वय कर कार्य करने का निर्देश NHAI को दिया गया। शिक्षा विभाग अंतर्गत गुरुकुल विद्यापीठ के निर्माण के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा से समन्वय कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर को बस उपलब्ध कराने एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्धारित मार्ग पर उक्त वाहनों के संचालन हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। डिग्री कॉलेज के उद्घाटन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को दिया गया। स्टूडेंट एनरोलमेंट में छात्राओं की संख्या में प्रगति काफी कम पाई गई। निर्देश दिया गया कि छात्राओं की संख्या में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे। सभी पीएम श्री विद्यालयों का जिला स्तरीय पदाधिकारी से निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया तथा उक्त विद्यालयों में शिक्षक/अभिभावक के साथ नियमित रूप से बैठक कराने एवं माह के अंतिम शनिवार को होने वाले शिक्षक/अभिभावक बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी को उपस्थित रहकर फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया एवं विद्यालय का निरीक्षण कर कम से कम एक क्लास अटेंड करने के साथ छात्र-छात्राओं के साथ वार्ता करने का भी निर्देश दिया गया। अपार पोर्टल में सभी छात्र-छात्राओं का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। भूमिहीन विद्यालयों के संबंध में सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोई इच्छुक रैयतधारी भूमि विद्यालय हेतु दान करना चाहते हैं तो इस संबंध में समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। क्षमता संवर्धन एवं प्रतियोगिता प्रति स्पर्धा के विकास हेतु प्रत्येक विद्यालय में खेल संवाद कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, पेंटिंग इत्यादि कार्यक्रम कराने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर ई-मापी के मामलों को निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही संवेदना, सम्मान एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ आमजनों के समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers Samrat Choudhary Buxar Police

Buxar, Bihar | Jul 13, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 जुलाई 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत  की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन 

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 48 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

जनता दरबार में प्राप्त कुल 48 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 25 राजस्व विभाग, 13 विकास से एवं 10 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।

जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 जुलाई 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर ने सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 48 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में प्राप्त कुल 48 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 25 राजस्व विभाग, 13 विकास से एवं 10 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 13, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित-प्रखंडवार एवं पंचायतवार विशेष शिविर आयोजित करने हेतु निर्देश

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। 

बैठक में योजना के प्रभावी एवं लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों, बैंकिंग संस्थानों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा बक्सर, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) के साथ साथ सभी प्रखंडों के मुखिया, प्रमुख एवं सरपंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अग्रणी बैंक प्रबंधक , सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सौर ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण है। बक्सर जिले में प्रधानमंत्री कुटीर योजना के 4,129 लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य हैं। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों यथा मुखिया, सरपंच एवं प्रखंड प्रमुख से अपील की कि वे स्वयं इस योजना के अंतर्गत अपने भवनों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बनें। 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित जनप्रतिनिधियों से योजना के आवेदन प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ऋण स्वीकृति की दर लगभग 58 प्रतिशत है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि विभागीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति के लिए CIBIL स्कोर की कोई अनिवार्यता नहीं है। बिना उचित एवं वैध कारण के किसी भी पात्र आवेदक का ऋण आवेदन अस्वीकृत नहीं किया जाएगा तथा सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में रोस्टरवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों का आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निष्पादन किया जा सके। उन्होंने सभी कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता (विद्युत)  को प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में योजना से जुड़े सभी अधिकृत वेंडरों को भी निर्देशित किया गया कि वे सोलर संयंत्र स्थापना कार्य में तेजी लाएं तथा गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Energy Department #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित-प्रखंडवार एवं पंचायतवार विशेष शिविर आयोजित करने हेतु निर्देश आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में योजना के प्रभावी एवं लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों, बैंकिंग संस्थानों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा बक्सर, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) के साथ साथ सभी प्रखंडों के मुखिया, प्रमुख एवं सरपंच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अग्रणी बैंक प्रबंधक , सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सौर ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण है। बक्सर जिले में प्रधानमंत्री कुटीर योजना के 4,129 लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य हैं। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों यथा मुखिया, सरपंच एवं प्रखंड प्रमुख से अपील की कि वे स्वयं इस योजना के अंतर्गत अपने भवनों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बनें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित जनप्रतिनिधियों से योजना के आवेदन प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ऋण स्वीकृति की दर लगभग 58 प्रतिशत है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि विभागीय निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति के लिए CIBIL स्कोर की कोई अनिवार्यता नहीं है। बिना उचित एवं वैध कारण के किसी भी पात्र आवेदक का ऋण आवेदन अस्वीकृत नहीं किया जाएगा तथा सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में रोस्टरवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों का आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निष्पादन किया जा सके। उन्होंने सभी कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता (विद्युत) को प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में योजना से जुड़े सभी अधिकृत वेंडरों को भी निर्देशित किया गया कि वे सोलर संयंत्र स्थापना कार्य में तेजी लाएं तथा गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Energy Department #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 13, 2026

बंद रेलवे फाटक खोलने के लिए धरना प्रारंभ
बक्सर खबर। बक्सर का पूर्वी रेलवे फाटक हमेशा के लिए बंद हो गया है। लेकिन अब इसे खोलने की मांग हो रही है। क्योंकि यहां बना रेलवे का नया नवेला ओवर ब्रिज दरक गया है। नतीजा पुल भी बंद और रेलवे फाटक भी। अब लोग परेशान हैं, जिसके लिए आवाज उठने लगी है।

बंद रेलवे फाटक खोलने के लिए धरना प्रारंभ बक्सर खबर। बक्सर का पूर्वी रेलवे फाटक हमेशा के लिए बंद हो गया है। लेकिन अब इसे खोलने की मांग हो रही है। क्योंकि यहां बना रेलवे का नया नवेला ओवर ब्रिज दरक गया है। नतीजा पुल भी बंद और रेलवे फाटक भी। अब लोग परेशान हैं, जिसके लिए आवाज उठने लगी है।

Buxar, Buxar | Jul 13, 2026