2047 के विकसित भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण :- अजेय कुमार
पंचायत चुनाव में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच पदों पर भाजपा विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का आह्वान
गांधी जयंती पर खादी व स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील
श्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़ना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वर्ष 2047 में विकसित भारत का निर्माण 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। यह बात भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
पंचायत चुनाव को लेकर मार्गदर्शन देते हुए श्री अजेय कुमार ने कहा कि जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच गांव के विकास की प्रमुख कड़ियां हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन एवं विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समाज में समरसता का भाव पैदा करें और संगठन के विचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उन्होंने गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए।
जिला मीडिया संयोजक श्रीचंद चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। मंच संचालन जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने किया।
इससे पूर्व जिला कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने कोर कमेटी की बैठक को भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, बीकानेर संभाग सह प्रभारी आईदान सिंह भाटी, जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, जिला संगठन सह प्रभारी मोहन सुराणा, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आत्माराम तरड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष बावरी, प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य शिव स्वामी, नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा लक्की, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बैलान, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य एवं महेंद्र सिंह सोढ़ी, बहादुर चंद नारंग, अशोक नागपाल, हरिसिंह कामरा, पूर्व विधायक बलवीर लूथरा, लालचंद मेघवाल, शिमला बावरी, पवन दुग्गल, सारिका चौधरी, हरभगवान सिंह बराड़, ओपी महेंद्रा, संदीप कासनियां व मिडिया संयोजक श्रीचंद चौधरी सहित सैंकडों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 2, 2026