गुण्डरदेही: गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने वायरल ऑडियो पर पलटवार किया, कहा- 'भाजपा के पास मुद्दे नहीं'
गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद का कथित वायरल ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे मामले पर विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भाजपा के पास जनता के सामने उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए जब-जब भाजपा हताश होती है, तब-तब इस तरह के ऑडियो और विवादों को सामने लाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि जनता विकास के मुद्दों को समझती है और ऐसे वायरल ऑडियो से भ्रमित होने वाली नहीं है।