सिहोरा: कचरा जलाने से मना किया तो पिता पुत्र ने युवक पर लाठी से किया हमला, सिर पर गंभीर चोट, मझगवां पुलिस जांच में जुटी
मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलैया मंदिर के पास बुधवार शाम कचरा जलाने से मना करने पर पिता-पुत्र द्वारा एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पुलिस ने घायल को मुलाहिजा के लिए शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा भेजा, जहां उसके सिर में कई टांके लगाए गए।