सबौर: नए डिग्री कॉलेज में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर बवाल, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत भागलपुर और बांका के 10 प्रखंडों में नव स्थापित डिग्री कॉलेज 1 जुलाई से शुरू होंगे सरकार के निर्देश पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने इन कॉलेज के लिए 10 प्रभारी प्राचार्य और 60 शिक्षकों की प्रति नियुक्ति कर दी है इस निर्णय के विरोध में शुक्रवार की देर रात तक शिक्षकों ने संबंधित कॉलेजों में धरना प्रदर्शन किया।