इटावा: रोडवेज की सैफई डिपो इंचार्ज को विभागीय कर्मचारी से ज्वाइनिंग के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड किया गया
Etawah, Etawah | Jun 20, 2025 उप्र परिवहन निगम इटावा परिक्षेत्र के सैफई डिपो की स्टेशन इंचार्ज कुमारी रेखा को अनुपस्थित चल रहे डिपो के एक संविदा कर्मी चालक को ज्वाइनिंग कराने के एवज में उससे रिश्वत मांगने के आरोप में जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार शाम 6 बजे निलबिंत किया गया है। इस कार्यवाही के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उनके खिलाफ संविदा कर्मी धर्मेंद्रने शिकायत दर्ज कराई थी।