इटावा: महेरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, कराया गया पोस्टमार्टम, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
Etawah, Etawah | Jun 20, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 16 जून की सुबह महेरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला था, स्थानीय लोगों को सूचना पर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान की कोशिश की थी लेकिन पहचान न हो पाने के कारण उसे मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पीएम कराया गया, पुलिस ने आत्मा हत्या की आशंका व्यक्त की थी।