गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र के अनूपशहर बबराला मार्ग पर 5 किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों साइड में जानलेवा गड्ढे #jansamasy
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला से अनूपशहर की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। इसमें करीब 5 किलोमीटर की सड़क रेतीले बांध से गुजरती है। जो की चाऊपुर डांडा गांव तक बनी है। वर्तमान में इस रास्ते से होकर गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि सड़क के दोनों साइड 50 से अधिक जानलेवा गड्ढे हैं। जो हादसों को दावत दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं ।