अशोक नगर: अशोकनगर के नए एसडीएम इसरार खान का पंचायत सचिव संगठन ने किया स्वागत,विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा
अशोकनगर के नवागत एसडीएम इसरार खान का रविवार को दोपहर 3बजे पंचायत सचिव संगठन ने स्वागत एवं सम्मान कर सौजन्य भेंट की। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। पंचायत सचिवों ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों के हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पहुंचाया।