पातेपुर: पातेपुर के अति प्राचीन श्री राम जानकी मठ से मिली 100 साल पुरानी पांडु लिपियाँ, मठाधीश को DM वर्षा सिंह ने किया सम्मानित।
पातेपुर के अति प्राचीन श्री राम जानकी मठ से ज्ञान भारतम मिशन के तहत पातेपुर मठ से 100+ साल पुरानी 52 पांडुलिपियां प्राप्त हुई है। इसके लिए शुक्रवार की शाम 4 बजे डीएम वर्षा सिंह ने मठ के महंत बाबा विश्व मोहन दास को सम्मानित किया। बताया गया कि प्राप्त दस्तावेजों का डिजिटलीकरण होगा। इस दौरान DM ने आम आदमीनागरिकों से प्राचीन धरोहर की जानकारी देने की अपील की है।