भरगामा: वक्फ संशोधन बिल पारित होते ही NDA समर्थकों ने मनाया जश्न
लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित होते ही भरगामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब NDA समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने मिठाई बांटकर व एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया. बुधवार को लोकसभा में पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रशासन को अधिक पारदर्शी व उत्तरदायी बनाना है.