गोपालगंज: सीओ कुमारी रूपम शर्मा का आदेश, थावे बस स्टैंड मुख्य सड़क से हटाया जाए अतिक्रमण
थावे बस स्टैंड से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अंचलाधिकारी कुमारी रुपम शर्मा एक्शन मोड में नजर आईं। सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण का गुरुवार को दोपहर 2 30 बजे निरीक्षण करते हुए सीओ ने संबंधित दुकानदारों को दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के