मढ़ौरा: चनना में मारपीट से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई
थानाक्षेत्र के चनना गांव में हुई मारपीट के बाद ईलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गयी इस दौरान पुलिस ने वृद्ध के परिजन के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बारह बजे बताया कि चनना निवासी सुरेन्द्र राय की हुई मौत मामले में परिजनो के बयान पर पुलिस हत्या के मामले में कार्रवाई कर रही है।