कालका: महादेव कालोनी निवासी पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में मंगलवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता बबली के द्वारा बताया गया है कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें मुझे चोटें आई हैं इसके साथ ही आरोपियों के द्वारा मेरी पत्नी को जाति सूचक शब्द भी कहे गए हैं शिकायतकर्ता ने कहा कि और आरोपियो ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।