परिहार: परिहार बीईओ से गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सूची तलब
सीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने परिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप में तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में शिक्षकों का नाम, मूल विद्यालय, वर्तमान प्रतिनियुक्ति स्थल, प्रतिनियुक्ति की तिथि तथा आदेश संख्या सहित अन्य आवश्यक विवरण देने को कहा गया है। यह कार