पांवटा साहिब। देवभूमि हिमाचल के पांवटा साहिब में यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान यमुना आरती आयोजित की गई, जिसके बाद मां सरस्वती का पूजन कर पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला सिरमौर के उपायुक्त (DC) ने यमुना आरती में भाग लेने के बाद सरस्वती पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।
आज पहली सांस्कृतिक संध्या में कवि सम्मेलन हुआ। यमुना शरद महोत्सव पांवटा साहिब की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है। महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस मौके पर SDM पांवटा द्विज गोयल, तहसीलदार मस्तराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Himachal Pradesh, India | Oct 23, 2026