राजनगर: बागेश्वर महाराज की रथ यात्रा में श्रद्धालु से लूट का खुलासा, अंतर्राज्यीय अपराधी शनि शर्मा चाकू व लूटे सामान सहित गिरफ्तार
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के पास बागेश्वर महाराज की रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालु इंद्रजीत सिंह के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी शनि उर्फ रामा शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार का निवासी बताया गया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और बमीठा थाना प्रभारी निरीक