दमोह: एमपीआरडीसी सड़क निर्माण की समीक्षा बैठक संपन्न, जनसुविधाओं पर हुई चर्चा, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी शामिल हुए
दमोह। एमपीआरडीसी द्वारा निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति व गुणवत्ता को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक जयंत कुमार मलैया व उमा देवी खटीक ने सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। विधायक मलैया ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।