ब्यौहारी: युवा कांग्रेस ने ब्यौहारी में नशा विरोधी धरना दिया, चुंगी नाका पर प्रदर्शन किया
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि चुंगी नाका के पास युवा कांग्रेस ने धरना दिया है। गांव गांव में नशा बिक रहा है जिसको लेकर यह विरोध प्रदर्शन कियाहै। भारी संख्या में युवा कांग्रेस के लोग धरने में शामिल हुऐ। यह धरना मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे तक चला।