हरदोई: लखनऊ के गोमती नगर निवासी अवध बिहारी का लखनऊ मेल से 8 लाख के जेवर भरा बैग चोरी,जीआरपी ने केस दर्ज किया
Hardoi, Hardoi | May 15, 2024 13 मई को लखनऊ के गोमती नगर निवासी अवध बिहारी अपनी पत्नी के साथ लखनऊ मेल के सेकंड एसी के A1 कोच की सीट संख्या 31 और 33 पर यात्रा कर रहे थे।उनकी पत्नी सीट के साइड में बैग रखकर सो गई थी। सुबह पत्नी ने देखा कि उनका बैग साइड में नहीं है जिसे कोई चुरा ले गया था।पीड़ित ने लखनऊ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई जो हरदोई जीआरपी को ट्रांसफर की गई है और व जांच में जुटी है।