हरदोई: सुरसा थाने के सौतेरा गांव निवासी दिव्यांग महेंद्र पाल को दबंगों ने दी जान माल की धमकी,एसपी से लगाई गुहार
Hardoi, Hardoi | May 15, 2024 एसपी कार्यालय पहुंचे सुरसा थाने के सौतेरा निवासी महेंद्र पाल पुत्र रामखेलावन दिव्यांग है। उसने बताया कि गांव के उजागर ने अपने पुत्रो मनोहर व अजयपाल के साथ मिल कर जबरन उसके पेड़ काट लिए थे। जिसकी तहरीर उसने पुलिस को दी।महेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की,जिसके चलते आरोपी उसे मार डालने की धमकी देते हुए घूम रहें है।