घाघरा: टोटाम्बी केनटोली में सड़क दुर्घटना, दो लोग घायल, दोनों को गुमला अस्पताल भेजा गया
Ghaghra, Gumla | Mar 10, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी केनटोली में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। वही ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल गुमला भिजवाया। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने सड़क दुर्घटना होते नहीं देखा हालांकि एक महिला और एक युवक सड़क के किनारे कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में बेहोशी के हालात में गिरे दिखे।