मड़िहान: अवर अभियंता की कार्यप्रणाली व भाषा शैली से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र दीपनगर का किया घेराव जमकर की नारे बाज़ी
मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीन सूत्री मांग को लेकर उपखंड का घेराव किया। उनकी मांग यह रही कि। तत्कालीन अवर अभियंता जयशंकर प्रसाद को हटाया जाए। उप केंद्र पर तैनात लाइनमैन के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जाए।