मड़िहान: राजगढ़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिर्जापुर की टीम ने मिलावटी खाद्य सामग्री का लिया सैंपल मचा हड़कंप
मंगलवार की दोपहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मिर्जापुर की टीम ने राजगढ़ क्षेत्र के स्वामी स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट में बेची जा रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ मिठाइयों का पांच सैंपल भरकर सील किया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। बताते चले की। क्षेत्र के बाजारों में मिलावटी खोवा पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ सामग्री की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।