खानपुर: खानपुर कस्बे में माली समाज ने ज्योतिबा फुले जयंती पर धूमधाम से निकाली वाहन रैली
खानपुर कस्बे में माली समाज ने आज शनिवार को दोपहर 12:30 बजे के ज्योतिबा फुले जयंती पर बड़े ही धूमधाम से वाहन रैली निकाली। रैली कस्बे के ब्राह्मणी माता मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि कस्बे के अटरू तिराहा,गुदरी चौराहा, फव्वारा चौराहा होते हुए संविधान पार्क पर रैली का समापन हुआ। रैली में काफी मात्रा में आतिशबाजी की गई रैली का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।