बिहार: बिहार शरीफ के टाउन हॉल में महिला महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का ऑडिशन हुआ
Bihar, Nalanda | Dec 17, 2024 राजगीर में 21 दिसंबर को शुरू होने वाले महिला महोत्सव के नृत्य, नाटक, गायन के लिए बिहार शरीफ के टाउन हॉल में मंगलवार की सुबह 11:30 बजे ऑडिशन लिया गया। ऑडिशन में काफी संख्या में छात्राएं शामिल हुई एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिला खेल प्राधिकारी ने बताया कि राजगीर महोत्सव के दौरान महिला महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।