डुमरी: गांव में फरमान या गुंडागर्दी? परिवार से ₹1 लाख का जुर्माना मांगने का आरोप, एसपी से सुरक्षा की गुहार
Dumri, Gumla | Apr 3, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र के छोटा कटरा गांव में एक परिवार के साथ नाजायज जुर्माना वसूली, धमकी और सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शुक्रवार की सुबह दस बजे पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें धमकाकर एक लाख रुपये जुर्माना देने का दबाव बनाया जा रहा है तथा विरोध करने पर घर में आग लगाने की चेतावनी दी जा रही है