मधेपुरा: सिंहेश्वर में होने वाले शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन के लिए मधेपुरा में बैठक, तैयारी पर हुई चर्चा
बाबा नगरी सिंहेश्वरस्थान के मवेशीहाट एवं मेला ग्राउंड में 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिवमहापुराण कथावाचक पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के आगमन को लेकर मधेपुरा में तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज गुरुवार की रात 10 बजे शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर,मधेपुरा में एक बैठक आयोजित की गई ।