दीपका: 15 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगी भाजपा, अधूरे ओवरब्रिज पर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
Dipka, Korba | May 8, 2026 ईमलीछापर से कुसमुंडा क्षेत्र के बीच प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला मंडल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ओवरब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग