अशोक नगर: अशोकनगर जेल में गूंजी नशा छोड़ने की सीख एएसपी बोले- नशा करना है तो काम और पढ़ाई का करें
अशोकनगर जिला जेल में नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बुधवार को दोपहर 3 बजे पुलिस ने कैदियों को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश ने कहा कि व्यक्ति को नशा करना है तो अपने काम और छात्रों को पढ़ाई का नशा होना चाहिए। अधिकारियों ने समझाया कि नशा अपराध की सबसे बड़ी वजह बनता है और इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।