धमधा: भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पंचायत सचिव को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कार्यालय धमधा में किया हंगामा
Dhamdha, Durg | Aug 22, 2024 ग्राम पंचायत को भ्रस्टाचार के भेंट चढ़ाने वाले ग्राम पंचायत सचिव को हटाएं जाने की मांग को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय धमधा में ग्रामीणों ने गुरूवार को हंगामा किया।दरअसल ग्रामीणों ने मांग किया है कि अगर 24 घंटा के अंदर सचिव को नहीं हटाया जाएगा तो चक्का जाम व भूख हड़ताल करेंगे अंततः कार्यालय में ज्ञापन देकर आंदोलनकारी ग्रामीण वापस चले गए।