शामली: झिंझाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर कमालपुर में खेत पर की गई गौकशी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Shamli, Shamli | Oct 13, 2026 शामली जिले के गांव गुज्जरपुर कमालपुर निवासी किसान मोनू ने पुलिस से शिकायत करते हुए अज्ञात पर खेत पर गौकशी करने का आरोप लगाया है। किसान के मुताबिक 12 अक्तूबर को जब वह खेत पर पहुंचा, तोा वहां गौवंश की खाल और खून पड़ा मिला। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मौका मुआयना करते हुए अज्ञात पर उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।