आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार दिन में 3 बजे के आसपास जैतपुर थानाध्यक्ष थीरेंद्र कुमार आजाद ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए लोगों से सहयोग मांगा। कहा कि चाइनीज मांझा जीवन के लिए खतरनाक है। इसलिए इसके विक्रय औए उपयोग को रोकना पुलिस के साथ आम जनता का कर्तव्य है।