Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image

आज दिनांक-07.08.2026 को महात्मा गाँधी प्रेक्षा गृह, मोतिहारी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकसित भारत-जी राम जी योजनान्तर्गत पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, जिला परिषद् अध्यक्षा श्री मती ममता राय, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,सहायक समाहर्त्ता श्री राज कृष्ण झा,जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान एवं निदेशक, एन०ई०पी० डॉ कुंदन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में त्रि-स्तरीय पंचायत के जन-प्रतिनिधि यथा सभी जिला परिषद् सदस्य, सभी प्रखण्ड प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखियागण उपस्थित थे पंच सम्मेलन में वीडियो/पी०पी०टी० के माध्यम से विकसित भारत-जी राम जी योजनान्तर्गत नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था से संबंधित बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए संबंधित विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधि गण को संबोधित करते हुए बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक योजनाएँ संचालित की गई है। वर्ष 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू होने के साथ ही ग्रामीण परिवारों को पहली बार रोजगार प्राप्त करने का कानूनी अधिकार मिला। विगत लगभग 20 वर्षों में मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आधारभूत संरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पलायित होकर गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उनकी आजीविका को संबल प्रदान करने में यह योजना अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण रोजगार योजना का उद्देश्य एक ओर ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराकर उनके आय में वृद्धि करना, यहीं दूसरी ओर उनके श्रम के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, सिंचाई सुविधाओं का विकास, तालाब एवं पोखरों का जीर्णोद्धार, पौधारोपण, खेल मैदान, विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं सहित टिकाऊ एवं जनोपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है। इन्हीं उददेश्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप नई ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होनें स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था पूर्व की योजनाओं का पूर्णतः प्रतिस्थापन नहीं है, बल्कि उनके सफल एवं प्रभावी प्रावधानों को आगे बढाते हुए आवश्यक सुधार किये गये हैं जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के कुशल श्रमिक को व्यापक एवं सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराना है। नए अधिनियम में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण, आजीविका, कौशल विकास एवं आपदा प्रबंधन संबंधी फाइटिंग वर्क को भी इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्र में जीवकोपार्जन का बेहतर माहौल बनेगा।यह अधिनियम 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना को सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीण विकास को मजबूती देने में सफल होगा। अधिनियम के क्रियान्वयन में आप सभी जनप्रतिनिधियों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है आज के इस जागरूकता कार्यक्रम में बहुत सारी चीजें स्पष्ट हो जाएगी, जिसे आप सभी अच्छे से अवलोकन करें, आत्मसात करें एवं अधिनियम को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि कार्य प्रभावित नहीं हो, इसके लिए 60 दिनों का "लीन पीरियड" निर्धारित किया गया है तथा रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। तथा कृषि कार्यों के लिए श्रमिकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से आहवान किया गया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवतापूर्ण ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। निदेशक, एन०ई०पी०, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, ढाका, कल्याणपुर, घोड़ासहन, चिरैया एवं केसरिया द्वारा विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के विभिन्न पहलुओं एवं प्रभावी कार्यान्वयन से संबधित विषय पर विस्तारपूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया गया। पंच सम्मेलन के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

32 views | East Champaran, Bihar | Aug 7, 2026

MORE NEWS

*समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के लिएमें DBT कार्यक्रम का आयोजन*

*पूर्वी चम्पारण के 4.69 लाख वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगों को ₹53.42 करोड़ की पेंशन राशि अंतरित*

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम (पटना) के माध्यम से प्रदेश की सभी 06 प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से किया गया।
इसी कड़ी में पूर्वी चम्पारण समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (ADSS) एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के कुल 4,69,881 सक्रिय पेंशनधारियों के बैंक खातों में माह जुलाई 2026 की कुल ₹53,42,29,800/- की राशि DBT से हस्तांतरित की गई।
वर्गवार भुगतान का विवरण:
 * वृद्धजन पेंशन (मुख्यमंत्री वृद्धजन & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था):
   * कुल लाभार्थी: 3,75,754 | कुल राशि: ₹42,55,88,700
 * विधवा पेंशन (लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा):
   * कुल लाभार्थी: 51,584 | कुल राशि: ₹6,10,76,100
 * दिव्यांग पेंशन (बिहार निःशक्तता & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता):
   * कुल लाभार्थी: 42,543 | कुल राशि: ₹4,75,65,000
कुल योग: 4,69,881 लाभार्थी | ₹53,42,29,800/-
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि समाज के इन सभी जरूरतमंद वर्गों (वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों) तक पेंशन का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

*समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के लिएमें DBT कार्यक्रम का आयोजन* *पूर्वी चम्पारण के 4.69 लाख वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगों को ₹53.42 करोड़ की पेंशन राशि अंतरित* बिहार के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम (पटना) के माध्यम से प्रदेश की सभी 06 प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से किया गया। इसी कड़ी में पूर्वी चम्पारण समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा (ADSS) एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के कुल 4,69,881 सक्रिय पेंशनधारियों के बैंक खातों में माह जुलाई 2026 की कुल ₹53,42,29,800/- की राशि DBT से हस्तांतरित की गई। वर्गवार भुगतान का विवरण: * वृद्धजन पेंशन (मुख्यमंत्री वृद्धजन & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था): * कुल लाभार्थी: 3,75,754 | कुल राशि: ₹42,55,88,700 * विधवा पेंशन (लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा): * कुल लाभार्थी: 51,584 | कुल राशि: ₹6,10,76,100 * दिव्यांग पेंशन (बिहार निःशक्तता & इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता): * कुल लाभार्थी: 42,543 | कुल राशि: ₹4,75,65,000 कुल योग: 4,69,881 लाभार्थी | ₹53,42,29,800/- कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि समाज के इन सभी जरूरतमंद वर्गों (वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों) तक पेंशन का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 10, 2026

सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
— श्री सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण

#samratchoudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
#SomeshwarNathTemple 
#ShravaniMela2026
#HarHarMahadev
#DevoteeSafety 
#PilgrimFacilities 
#EastChamparan

सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। — श्री सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण #samratchoudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SomeshwarNathTemple #ShravaniMela2026 #HarHarMahadev #DevoteeSafety #PilgrimFacilities #EastChamparan

East Champaran, Bihar | Aug 9, 2026

बिहार सरकार द्वारा कावरियों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए ठहरने, चिकित्सा, एम्बुलेंस, पेयजल, शौचालय एवं भोजन सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

कांवरियों की सेवा और सुविधा के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है।

#SamratChoudhary 
#ShravaniMela2026  
#HarHarMahadev 
#PilgrimSafety 
#BiharGovernment

बिहार सरकार द्वारा कावरियों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के लिए ठहरने, चिकित्सा, एम्बुलेंस, पेयजल, शौचालय एवं भोजन सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कांवरियों की सेवा और सुविधा के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है। #SamratChoudhary #ShravaniMela2026 #HarHarMahadev #PilgrimSafety #BiharGovernment

East Champaran, Bihar | Aug 9, 2026

*टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 150 मरीजों के बीच पोषण आहार किट का हुआ वितरण*
- निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सम्बंधित सहयोग के लिए  आगे आए युवा - डीएम 

मोतिहारी, 8 अगस्त 26

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी परिसर में आज शनिवार को सुबह जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान सौरभ सुमन यादव, प्रेसिडेंट रेड क्रॉस सोसाइटी सह जिलाधिकारी ने कहा की 
टीबी मरीज को पोषण सम्बन्धित सहयोग की आवश्यकता होती है, वहीं कई ऐसे गरीब कमजोर वर्ग के लोग है जिन्हे संतुलित आहार नहीं मिलने से वे टीबी की बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाते हैं। इसलिए वैसे मरीजों के सहयोग के लिए समाजसेवी संगठन खासकर युवाओ से अपील की गईं है की सभी लोग अधिक से अधिक टीबी के रोगियों को गोद लेकर "निक्षय मित्र" बनक पोषण सम्बन्धित सहायता प्रदान करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के  इस पहल की प्रशंसा की गई एवं आशा की गई आगे भी इस तरह से टीबी मरीजों को समिति के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा।
             कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार भारती तथा कार्यकारी सदस्य सह सिविल सर्जन, पूर्वी चंपारण डॉ. दिलीप कुमार, जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ संजीव, 
आईएमए के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण के हाथो से भी टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया गया।
मंच का संचालन शिक्षाविद कौशल किशोर सिंह ने किया।
इस दौरान कौशल कुमार दुबे अस्पताल प्रबंधन के द्वारा 05 टीबी मरीज को गोद लिया गया तथा पोषण पोटली वितरण किया गया, वहीं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर एसएन सत्यार्थी के द्वारा 05 टीबी मरीजों को गोद लिया गया तथा पोषण पोटली दिया गया। वहीं जिले के युवा उद्योगपति विशाल जायसवाल ने 25 टीबी रोगियों को गोद लेने,टाटा मोटर्स के अमित जायसवाल एवं अभिषेक लोहिया ने भी टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सम्बन्धित सहयोग हेतु सहमति दी।
 इस अवसर पर डॉ आसुतोष शरण ने कहा की टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी से ग्रसित 150 मरीजों को पोषण आहार किट यानी फूड बास्केट का वितरण किया गया है आगे भी रेडक्रॉस व अन्य समाजसेवी संस्था सैकड़ों टीबी मरीजों को  बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग करेगा।
उन्होंने कहा की टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता जरूरी है। पोषण सहायता जैसे प्रयास मरीजों के स्वास्थ्य और उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश,डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डॉ राकेश कुमार,डीसीएम नंदन झा, डीपीसी भारत भूषण, रेडक्रॉस के रूपक कुमार रंजीत श्रीवास्तव, आमोद कुमार भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

*टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 150 मरीजों के बीच पोषण आहार किट का हुआ वितरण* - निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सम्बंधित सहयोग के लिए आगे आए युवा - डीएम मोतिहारी, 8 अगस्त 26 टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी परिसर में आज शनिवार को सुबह जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान सौरभ सुमन यादव, प्रेसिडेंट रेड क्रॉस सोसाइटी सह जिलाधिकारी ने कहा की टीबी मरीज को पोषण सम्बन्धित सहयोग की आवश्यकता होती है, वहीं कई ऐसे गरीब कमजोर वर्ग के लोग है जिन्हे संतुलित आहार नहीं मिलने से वे टीबी की बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाते हैं। इसलिए वैसे मरीजों के सहयोग के लिए समाजसेवी संगठन खासकर युवाओ से अपील की गईं है की सभी लोग अधिक से अधिक टीबी के रोगियों को गोद लेकर "निक्षय मित्र" बनक पोषण सम्बन्धित सहायता प्रदान करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के इस पहल की प्रशंसा की गई एवं आशा की गई आगे भी इस तरह से टीबी मरीजों को समिति के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार भारती तथा कार्यकारी सदस्य सह सिविल सर्जन, पूर्वी चंपारण डॉ. दिलीप कुमार, जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ संजीव, आईएमए के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण के हाथो से भी टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया गया। मंच का संचालन शिक्षाविद कौशल किशोर सिंह ने किया। इस दौरान कौशल कुमार दुबे अस्पताल प्रबंधन के द्वारा 05 टीबी मरीज को गोद लिया गया तथा पोषण पोटली वितरण किया गया, वहीं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर एसएन सत्यार्थी के द्वारा 05 टीबी मरीजों को गोद लिया गया तथा पोषण पोटली दिया गया। वहीं जिले के युवा उद्योगपति विशाल जायसवाल ने 25 टीबी रोगियों को गोद लेने,टाटा मोटर्स के अमित जायसवाल एवं अभिषेक लोहिया ने भी टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सम्बन्धित सहयोग हेतु सहमति दी। इस अवसर पर डॉ आसुतोष शरण ने कहा की टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी से ग्रसित 150 मरीजों को पोषण आहार किट यानी फूड बास्केट का वितरण किया गया है आगे भी रेडक्रॉस व अन्य समाजसेवी संस्था सैकड़ों टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा की टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता जरूरी है। पोषण सहायता जैसे प्रयास मरीजों के स्वास्थ्य और उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश,डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डॉ राकेश कुमार,डीसीएम नंदन झा, डीपीसी भारत भूषण, रेडक्रॉस के रूपक कुमार रंजीत श्रीवास्तव, आमोद कुमार भी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Aug 8, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में दिनांक 08.08.2026 को घोरासहन प्रखंड के अथमुहान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए संचालित “सिटारा योजना” के संबंध में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं विधिक संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सिटारा योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभों, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) श्री नवीन कुमार एवं पैनल अधिवक्ता द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, समानता के संवैधानिक प्रावधानों तथा विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, समाजसेवी श्री मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में समानता एवं सम्मान के साथ जीवन जीने के महत्व पर प्रकाश डाला।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह भी बताया गया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिसके लिए वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को समाज में समावेशिता एवं समान अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में दिनांक 08.08.2026 को घोरासहन प्रखंड के अथमुहान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए संचालित “सिटारा योजना” के संबंध में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं विधिक संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सिटारा योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभों, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) श्री नवीन कुमार एवं पैनल अधिवक्ता द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, समानता के संवैधानिक प्रावधानों तथा विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, समाजसेवी श्री मनीष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में समानता एवं सम्मान के साथ जीवन जीने के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह भी बताया गया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिसके लिए वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को समाज में समावेशिता एवं समान अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 8, 2026