शहर के महुलसाई स्थित मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए और आवागमन घंटों तक बाधित रहा। पेड़ गिरने से एक कार उसके नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने के बाद काफी देर तक उसे सड़क से नहीं हटाया जा सका।