सिंघेश्वर: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिलाओं से ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, भेजा जेल
सिंहेश्वर में महिलाओं से जेवर और नकदी ठगी करने के आरोप में एक महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि महिला सरकारी योजना और 70 हजार रुपये दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाती थी। पीड़िताओं का कहना है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके गहने और रुपये ठग लिए गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज द