बरेली: जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बजरंग सेवा व सर्व हिंदू समाज ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बजरंग सेवा व सर्व हिंदू समाज ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देते हुए बताया कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का घोषित किया जाए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कराई जाए।