उचकागांव: किस्त के पैसे मांगने से तनाव में आई महिला ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बड़का शाखे गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। फाइनेंस कर्ज की किस्त के पैसे चुकाने के दबाव और तनाव में आकर 35 वर्षीय एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की पहचान ओशिहर बास्फोर की पत्नी मीरा देवी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरा देवी पर कर्ज की किस्त चुकाने का भारी दबाव था। लगातार पैसे