Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
mediaa2znews
Faridabad, Faridabad
| Jul 11, 2026
MORE NEWS
आगरा नहर में कूदे युवक युवती! मौके पहुंची क्राइम ब्रांच पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड की गाड़ियां..... मौके पर पुलिस जांच में जुटी....
Faridabad, Faridabad | Jul 11, 2026
बल्लभगढ़ में 'हरित धरा अभियान' का आगाज़, 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प 👉🌳 बल्लभगढ़ में 'हरित धरा अभियान' का आगाज़, विधायक मूलचंद शर्मा ने 1000 पौधों के महाअभियान का किया शुभारंभ #HaritDharaAbhiyan #GreenEarth #PlantationDrive #TreePlantation #SaveEnvironment #GoGreen #GreenBallabgarh #Ballabgarh #Faridabad #EnvironmentProtection #ClimateAction #EcoFriendly #SustainableFuture #PlantMoreTrees #GreenInitiative #CommunityService #BharatVikasParishad #VidyasagarInternationalSchool #PressClub #A2ZNewsUpdate 🌱🌳
Faridabad, Faridabad | Jul 11, 2026
बल्लभगढ़ में 'हरित धरा अभियान' का शुभारंभ, 1000 पौधे लगाने व संरक्षण का लिया संकल्प बल्लभगढ़ A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 शाखा), भारत विकास परिषद (गोविंद शाखा) और न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'हरित धरा अभियान' का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत बल्लभगढ़ क्षेत्र में 1000 पौधे लगाने तथा उनके पूर्ण संरक्षण और रखरखाव का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक रहे, जबकि मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, पत्रकार और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मूलचंद शर्मा ने पौधरोपण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उनका संरक्षण और नियमित रखरखाव है। उन्होंने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव, भारत विकास परिषद (गोविंद शाखा) के प्रधान राम भारद्वाज तथा न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि आज लगाए जा रहे ये 1000 पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध ऑक्सीजन, फल और छाया प्रदान करेंगे तथा बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विशिष्ट अतिथि संजीव बैसला ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में पार्षद योगेश शर्मा, जसवंत पवार, रवि भगत, सोनू वैष्णव, किरण बाला, स्वराज भाटी, सुषमा यादव और संगीता नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, भारत विकास परिषद (गोविंद शाखा) के अजय शर्मा, शिव प्रकाश, वीरेंद्र वर्मा, सरवन सिंह आर्य और अमित त्यागी सहित न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश देते हुए जागरूकता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि 'हरित धरा अभियान' के तहत लगाए गए सभी पौधों का नियमित संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि बल्लभगढ़ को एक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाया जा सके।
Faridabad, Faridabad | Jul 11, 2026
न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। #न्यूजीलैंड #नरेन्द्रमोदी #मफलर #NewZealand #NarendraModi Muffler खबर जड़ से KHABAR JAD SE
Faridabad, Faridabad | Jul 11, 2026