लातेहार: नगर मंदिर चंदवा में युवक से मारपीट और छिनतई, पुलिस अधीक्षक लातेहार को दिया आवेदन
चंदवा थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में मौली बांधकर जीविकोपार्जन करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन के अनुसार जीवन मिश्रा ने बताया कि वह नगर मंदिर में मौली बांध कर अपने परिवार को चलता है।