महोबा: परमानंद इलाके में सपा सम्मान समारोह में नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर किया हमला, कहा- 2027 से पहले हो सकते हैं चुनाव
Mahoba, Mahoba | Jun 17, 2026 जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आगामी विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार डॉ. मानसिंह को विजयी बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया।